Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: सलमान खुर्शीद के घर में तोड़फोड़ और आगजनी का विरोध, मौके पर पहुंची जांच टीम

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर तोड़फोड़ और आगजनी का मामला अब तूल पकड़त जा रहा है। तोड़फोड़ और आगजनी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुध पार्क में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा पर पहाड़ की शांत वादियों में माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार को आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए। वहीं, मामले की जांच के लिए सलमान खुर्शीद के रामगढ़ स्थित घर पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

कांग्रेस नेता के घर में हुई घटना की जांच तेजी से शुरू कर दी गई है। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जरूरी सुबूत जुटाए। साथ ही पुलिस फायरिंग करने वालों की पहचान में जुट गई। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका लगातार विरोध किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें