उत्तराखंड : देवभूमि की वादियों में रणवीर-दीपिका का डेरा, यहां कर रहे सैर


अल्मोड़ा: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड की सैर पर हैं। दीपिका और रणवीर 14 नवंर को अपनी शादी की सलगिरह मनाने अल्मोड़ा के बिनसर में आए थे। तब से दोनों यहीं सैर कर रहे हैं। यहां एक रिजार्ट में ठहरे हैं।
बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। दोनों शनिवार को मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड पर उतरने की सभी प्रक्रियाएं भी पहले से की गई थी। यहां पहुंचने के बाद दोनों सीधे बिनसर में मैरी बटन रिजार्ट पहुंचे।
जानकारी के अनुसार रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। यह भी बताया गया कि दोनों ने बहुत ही सादगी से अपनी सालगिरह मनाई है। आज दोनों वापस लौट जाएंगे। दीपिका और रणवीर की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली में हुई थी। यह उनकी तीसरी सालगिरह थी। दीपिका पहले भी उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में आ चुकी हैं।