Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: किडनी कांड में एक गिरफ्तार, इतने साल पहले हुआ था फरार

absconding so many years ago

देहरादून: उत्तराखंड में 2017 में किडनी कांड सामने आया था। तब यह मामला खासी चर्चाओं में रहा था। तब से ही किडनी कांड का एक आरोपी फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने अब असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय राउत पर 20 हजार रुपये ईनाम भी घोषित किया गया था।

अरोपी के पिता और किडनी कांड का सरगना अमित राउत इसी मामले में पहले से ही देहरादून की सुद्धोवाला जेल में बंद है। इस मामले को उस समय लालतप्पड़ चौकी प्रभारी भुवन पुजारी ने पकड़ा था। आरोपी अस्पताल की आड़ में लोगों को लालच देकर किडनी निकाल लेते थे। सामने आया था कि अस्पताल में अवैध रूप से अमीरों का किडनी प्रत्यारोपण कराया जाता था।

इस मामले में आरोपी डॉ.संजय और उसकी पत्नी डॉ.सुषमा पहले ही 2017 में गिरफ्तार हो चुके हैं। उस वक्त पुलिस ने अक्षय के पिता अमित राउत समेत करीब 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। अक्षय राउत तभी से फरार चल रहा था। सामने आया था कि बिहार के इस दंपती ने नेपाल से एमडी की डिग्री ली थी। अस्पताल की आड़ में जब किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट करने के खेल का भंडाफोड़ किया था।

तब छापेमारी के दौरान मौके पर तीन लोग मिले थे, जिनमें से एक की किडनी निकाली जा चुकी थी। डॉ.संजय ने बताया था कि किडनी की खरीद-फरोख्त के सरगना डॉ.अमित से उसकी मुलाकात 2017 में ही हुई थी। उसके बुलावे पर वो पत्नी डॉ.सुषमा के साथ दो बार ही अस्पताल आया था। इस दौरान पति-पत्नी ने आठ ऑपरेशन किए थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें