Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां कॉलोनी में घुसा गुलदार, लोगों में मचा हड़कंप

awas-vikas colony rishikesh

ऋषिकेश: राज्य में गुलदार का आतंक जारी है। प्रदेशभर में आए दिन गुलदार के हमले सामने आते रहते हैं। ऋषिकेश की आवास-विकास कॉलोनी में गुलदार घुस आया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। गुलदार को देख लोग चिल्लाने लगे। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची है।

ऋषिकेश रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुबह 6.30 बजे आवास विकास के शिवा एनक्लेव गली नंबर तीन में गुलदार घुस गया। गुलदार एक गौशाला में बंधी गायों को अपना निवाला बनाने जा रहा था। लेकिन गुलदार को देख गायों में भगदड़ मच गई, तभी गौपालक मौके पर पहुंच गया। शोर मचाने पर गुलदार एक खाली प्लाट की ओर दौड़ा। यहां एक दूधिया ने गुलदार को देखा।

दूधिया के चिल्लाने पर गुलदार पास ही स्थित स्टर्डिया फैक्टरी की ओर भाग निकला। वन विभाग की टीम गुलदार की खोज में जुटी है। यह क्षेत्र पहले से ही गुलदार प्रभावित है। यहां कुछ महीने पहले भी वन विभाग ने यहां पिजरा लगाकर एक गुलदार और एक शावक को पिंजरे में कैद किया था। अब भी प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को ट्रेस करने के लिए पिंजरा लगाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें