Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का बयान, जन की नहीं, सिर्फ अपने मन की सुनते हैं PM मोदी

corona virus patients in uttarakhand
देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि आज से पूरे देश में शुरू जनजागरण अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कहा कि राष्ट्रगान में जन गण मन आता है। लेकिन, पीएम मोदी के लिए सबसे पहले सिर्फ मन आता है। यूपीए की सरकार में बटुए में पैसा लेकर जाते थे और झोला भरकर सामान लाते थे। मोदी सरकार में झोले में पैसे ले जाते हैं और बटुए भर सामान लेकर लौटते हैं।

रागिनी नायक का ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गरीबों के लिए सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि 42 फीसदी लोगों ने उज्जवला योजना का साथ छोड़ दिया है। लोग फिर से चूल्हा फूंक रहें हैं।

आरोप लगाया कि सरकार ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई। कृषि यंत्रों पर देश में पहली बार टैक्स लगाया गया। इससे साफ हो जाता है कि सरकार किसानों के लिए क्या सोचती है। रागिनी ने कहा कि मोदी सरकार को सड़क से लेकर संसद तक मजबूर करेंगे कि वो जनता की बात सुनें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें