Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: कल मनाई जाएगी इगास, यहां होगा भव्य कार्यक्रम


देहरादून: प्रदेशभर में 14 नवंबर को लोकपर्व इगास धूमधाम से मनाया जाएगा। राज्य स्तर पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन भाजपा के प्रस्तावित प्रदेश कार्यालय के लिए चयनित स्थल पर होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरुमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
यह आयोजन रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आयोजित कराया है। कार्यक्रम में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पहाड़ी व्यंजन भी कार्यक्रम के दौरान परोसे जाएंगे। इस दौरान 500 भैलू से भी खेला जाएगा। भैलू उजाले का प्रतीक माना जाता है।