Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कंगना के बयान पर भड़की महिला कांग्रेस, पुलिस से की शिकायत

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: आजादी भीख में मिली। असली आजादी तो 2014 में मिली है। कांगना रनौत के इस बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। कंगना से पद्श्री पुरस्कार वापस लेने की भी मांग उठ रही है। दूसरी और कांग्रेस भी इस मामले में लगातार प्रदर्शन कर रही है। महिला कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की शिकायत की है। महिला कांग्रेस ने तहरीर देकर मांग की है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के खिलाफ उनके बयान के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।

कंगना ने कहा था कि भारत को 2014 में आजादी मिली और 1947 में जो मिली वह भिक्षा थी। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने तहरीर देते हुए कंगना के कमेंट को देशद्रोही और भड़काऊ करार दिया है। उन्होंने मांग की कि कंगना सुर्खियां बटोरने के लिए किसी हद तक जा सकती है और उनका असली चेहरा आज उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि कंगना ने उन वीर सपूतों का अपमान किया है। जिन्होंने भारतवर्ष को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर कर लिया था। उन्होंने देश के उन शहीदों भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई का अपमान किया है। आजादी की लड़ाई में लाखों हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनका भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें