Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां लगेंगे 55 हैंडपंप, दूर होगी पानी की किल्लत

55 hand pumps will be installed here

देहरादून: सीएम धामी लगातार अपनी घोषणाओं की समीक्षा कर रहे हैं। समीक्षा के बाद तत्काल योजनाओं के लिए बजट भी जारी कर रहे हैं। इसीके तहत मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र लाल कुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में 55 हैंडपम्प स्थापित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एल फैनई द्वारा केन्द्र सहायतित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत स्वीकृत जनपद उधमसिंह नगर के विकासखण्ड बाजपुर में राजकीय इण्टर कॉलेज, गजरौला के निर्माण हेतु केन्द्रांश की प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 94.50 लाख एवं राज्यांश की प्रथम किश्त के रूप में 8.66 लाख के व्यय की स्वीकृति प्रदान करने हेतु शासनादेश जारी किया गया है।

इसके साथ ही उनके द्वारा उत्तराखण्ड मदरसा शिक्षा आधुनिकीकरण हेतु जनपद उधमसिंहनगर से संबंधित 04 मदरसों हेतु कुल धनराशि 29.88 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति से सम्बन्धित शासनादेश भी जारी किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें