Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड : इगास की छुट्टी को पूर्व CM ने बताया कोरी घोषणा, जानें क्यों?


देहरादून: मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास की छुट्टी घोषित की है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वार किया है। उन्होंने कहा कि इगास 14 नवंबर को है और उस सदिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में इगास की सरकार छुट्टी का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
उन्होंने फेसबुक पर लिखी पोस्ट में कहा है कि कोरी-घोषणाओं के क्रम में इस वर्ष इगास मनाने के दिन छुट्टी करने का निर्णय भी कोरी घोषणाओं में सम्मिलित हो गया है। 14 तारीख को इगास है, इसी दिन इतवार भी है अर्थात सरकार की घोषणा का लाभ इगास प्रेमी लोगों को नहीं मिलने जा रहा।
सरकार की घोषणा इसी वर्ष के लिए है। लेकिन, कांग्रेस का वादा है इगास, पर्व के रूप में मनाया जा सके इसकी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आधायत्मिक महत्व को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए हर वर्ष इगास के दिन सरकारी अवकाश रहेगा।