Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कांग्रेस का गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू, गावों में डेरा डालेंगे बड़े नेता

big leaders will camp in villages

देहरादून: भाजपा ने जहां घर-घर भाजपा अभियान शुरू किया। वहीं, कांग्रेस ने भी गांव-गांव कांग्रेस अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा पहले से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाती आई है, तो अब कांग्रेस भी मेरा बूथ मेरा अभिमान कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बूथ स्तर पर लगातार काम किया जा रहा है।

कांग्रेस का गांव-गांव कांग्रेस अभियान आज से शुरू हो गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता गांवों में प्रवास करेंगे। इसके तहत नेता न्याय पंचायत स्तर पर रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों मिलेंगे। इसके तहत प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सीएम, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं।

गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस पूरी तरह अब चुनावी मोड़ में आ चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें