Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी को लखनऊ में मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, CM ने किया सम्मानित

CM Yogi honored

देहरादून: पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को लखनऊ में उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया। उनको उत्तराखंड महापरिषद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। उत्त्तराखंड महापरिषद लखनऊ प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, संस्कृति, कला, पर्यावरण व विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक उत्तराखंडी को यह सम्मान प्रदान करती है।

लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सम्मान देते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ. जोशी के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतीय की इच्छा होती है कि उत्तराखंड जाकर चारधाम के दर्शन करुं, गंगा नहाऊं। स्वाभाविक है कि उसके पर्यावरण की रक्षा केवल उत्तराखंडियों की ही नहीं, बल्कि पूरे देशवासियों की जिम्मेदारी है। इस दिशा में डॉ. जोशी का अभियान आज ऊंचाइयों तक पहुंचा है।

केंद्र सरकार ने कदम-कदम पर उनके प्रयासों के लिए सम्मान दिया और यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। पद्मभूषण डॉ जोशी ने कहा कि सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि सभी राज्यवासियों का है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड के लोग प्रमुख स्थान रखते हैं और दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि हवा, मिट्टी व पानी को देवतुल्य माना जाता है। इनकी देवतुल्यता को वह एक नए आयाम और सम्मान के साथ देश-दुनिया के सामने रखेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें