Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इंतजार खत्म, इस दिन होंगे जिला योजना समिति के चुनाव

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट ने आदेश जारी किया है कि कोविड-19 के संबंध में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड-लाइन के अनुपालन में निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड के आदेश 18 मार्च 2020 के तहत जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन-2020 को होने वाले मतदान/मतगणना को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया था। इस मामले की सुनवाई होईकोर्ट में हो रही थी। कोर्ट ने सरकार ने चुनाव की तारीखी बताने के लिए कहा था, जिसके बाद अब सरकार ने डेट जारी कर दी है।

सरकार की सहमति के बाद अब राज्य के सभी जिलों में (प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र जिला पंचायत हरिद्वार का सम्पूर्ण क्षेत्र को छोड़कर) में जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन-2020 का स्थगित मतदान 18 नवम्बर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराहन 3 बजे तक और उसी दिन मतगणना 18 नवम्बर साढ़े 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक कोविड-19 के संबंध में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये सम्पन्न कराए जाएंगे।

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि सम्बन्धित जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जिला योजना समिति) सार्वजनिक सूचना अपने स्तर से 11 नवंबर को निर्गत करेंगे और उक्त निर्वाचन कार्यक्रम का स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार करायेंगे। सार्वजनिक जानकारी हेतु अपने कार्यालय, जिला पंचायत मुख्यालय तथा नगरीय निकायों के मुख्यालयों के सूचना पट्टों में निर्गत सार्वजनिक सूचना की एक प्रति चस्पा कर प्रदर्शित भी करायेंगे।

उक्त निर्वाचन “उत्तराखण्ड जिला योजना समिति अधिनियन, 2007 (यथासंशोधित) एवं तद्धीन बनायी गयी ‘‘उत्तराखण्ड जिला योजना समिति नियमावली 2010“ तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों के अनुसार सम्पन्न कराये जायेंगे। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा यथाशीघ्र निर्वाचन परिणाम घोषित किया जायेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें