Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

TMC का ऐलान, वैक्सीन नहीं तो वेतन नहीं, आदेश जारी

corona virus patients in uttarakhand
महाराष्ट्र: ठाणे में कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लेने वाले कर्मचारियों के लिए ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने सख्त फरमान सुनाया है। टीएमसी ने कहा है नगर निकाय के जिन कर्मचारियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली है, उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा। दूसरी खुराक लेने के पात्र होने के बावजूद टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया जाएगा।

टीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक में यह फैसला किया। बैठक में महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा और ठाणे के महापौर नरेश म्हास्के भी मौजूद थे। टीएमसी ने सभी नगर निकाय कर्मचारियों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अपने संबंधित कार्यालयों में जमा करना भी अनिवार्य कर दिया है। म्हास्के ने कहा कि शहर में इस महीने के अंत तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंगलवार से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

महापौर ने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस अभियान के तहत, श्हर घर दस्तकश् कार्यक्रम भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ता और नर्स घर-घर जाकर लोगों को टीके लगाएंगे। इसके लिए 167 दलों का गठन किया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को ठाणे में कोरोना के 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,66,749 हो गए थे। वहीं एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11, 543 हो गई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें