Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड : गरतांग गली जाने वालों को तोहफा, इस दिन होंगे मुफ्त दीदार

A New Option For Adrenaline Seekers: Gartang Gali Opens In Uttarakhand | Femina.in

उत्तरकाशी: गरतांग गली देश और विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। गरतांग गली आने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार ने इस बार राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली घूमने वालों को तोहफा देने का फैसला लिया है। स्थापना दिवस के दिन यहां जाने वाले लोगों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली की सैर निशुल्क होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। जनपद में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान सहित खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्थापना महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों केे अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली में निशुल्क सैर का निर्णय लिया गया। गरतांग गली में सैर के लिए स्वदेशी पर्यटकों से 150 व विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क वन विभाग की ओर से लिया जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क माफ रहेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर जनपद मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी नगर निकायों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को आठ से 10 नवंबर तक कोविड-19 की दूसरी डोज के लिए जनपद के नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें