Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड: NIM के नाम एक और उपलब्धि, कर्नल अमित बिष्ट को मिलेगा नेशनल एडवेंचर अवार्ड

Col Amit Bisht
उत्तरकाशी: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में बतौर प्रधानाचार्य तैनात कर्नल अमित बिष्ट को बड़ी उपलब्धि मिली है। यह केवल उनकी उपलब्धि नहींए बल्कि राज्य और निम के लिए भी गौरव की बात है। अब 35 चोटियों को फतेह करने वाले चुके कर्नल बिष्ट को नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए देशभर से केवल 7 लोगों को चुना गया है।

कर्नल अमित बिष्ट का नाम युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2020 के लिए नामित किया है। कर्नल अमित बिष्ट के साथ ही उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और दिल्ली के 7 साहसिक खेलों से जुड़े लोगों को नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2020 से नवाजा जाएगा।

कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेशनल एडवेंचर अवार्ड-2020 के लिए साहसिक खेलों से जुड़े लोगों के नाम की सूची जारी की गई है, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। उनको लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

नेशनल एडवेंचर अवार्ड देश का साहसिक खेलों में दिया जाने वाला सर्वाेच्च पुरस्कार है। इसका नाम पूर्व में तेनजिंग नोर्के नेशनल एडवेंचर अवार्ड था और यह अर्जुन अवार्ड के समकक्ष का पुरस्कार माना जाता है। कर्नल अमित बिष्ट ने अपने 20 वर्ष के पर्वतारोहण करियर में 35 चोटियों का आरोहण किया है।

खास बात यह है कि इसी साल जून माह में कर्नल अमित बिष्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट का सफल आरोहण भी किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिन 35 चोटियों को उन्होंने फतह किया है। उनमें से 20 चोटियां ऐसी हैं, जिन्हें आरोहण करने वाले कर्नल अमित बिष्ट पहले पर्वतारोही बने हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें