Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, कई घायल

accident sitargang

सितारगंज: सितारगंज के चौराहे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग नानकमत्ता से मेला देखकर लौट रहे थे।

नानकमत्ता की ओर से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली सितारगंज के चौराहे पर डिवाइडर पर अनियंत्रित होकर चढ़ गया। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता से मेला देख कर घर को लौटते समय ट्रैक्टर सितारगंज के चौराहे पर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचाया। सभी घायल बरेली, बदायूं के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें