Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

जलाभिषेक कर कांग्रेस ने मांगी PM के केदारनाथ में लाइव शो को लेकर भोलेनाथ से क्षमा-गोदियाल

Indian National Congress

देहरादून : पीएम के केदारनाथ दौरे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को कांग्रेस राजनीतिक दौरा करार दिया और कहा कि पीएम मोदी का ये दौरा निराशाजनक है. कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पीएम मोदी से लोगों को बड़ी आशा थी कि वो कोई बड़ी घोषणा करेंगे लेकिन वो राजनीतिक दौरा करके चले गए। वहीं पीएम मोदी के गर्भ गृह से पूजा करते हुए लाइव दिखाने पर भी कांग्रेस ने सवाल ख़ड़े किए और इसे गलत कहा।

पीएम भगवान से बड़े हो गए है-गणेश गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि देवस्थान बोर्ड के एक्ट में प्रवधान है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के गर्भ गृह के दर्शन लाइव नहीं होंगे लेकिन पीएम भगवान से बड़े हो गए हैं जो नियम कानून का उल्लंघन किया है। कहा कि पीएम अपनी माँ से मिलने जाते हैं तब भी कैमरा लेकर जाते हैं और भगवान के दर्शन करने जाते हैं तब भी कैमरा लेकर जाते हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि केदारनाथ धाम का राजनैतिक उपयोग करना गलत है।

पीएम मोदी ने अपनी पूजा गर्भ गृह से लाइव करा कर आस्था को तार किया-गोदियाल

आगे गणेश गोदियाल ने हमला करते हुए कहाकि पीएम मोदी ने अपनी पूजा गर्भ गृह से लाइव करा कर आस्था को तार किया। कहा कि गर्भ गृह से पूजा करते हुए लाइव दिखाना गलत है. केदारनाथ से राजनीतिक भाषण दिए जाने की भी गोदियाल ने निंदा की। केदारनाथ में लेजर शो का भी जिक्र किया। कहा कि जब मैं बद्रीमन्दिर समिति का था अध्यक्ष था तब लेजर शो का मैंने विरोध किया था. तव शो भी टला और पीएम का दौरा भी टला.

जलाभिषेकर कर मांगी क्षमा-गणेश गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कांग्रेस के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज कांग्रेस ने भी शिवालयों में जलाभिषेक किया और भोले शंकर से क्षमा मांगी। पीएम के गर्म गृह से लाइव प्रसारण को लेकर क्षमा मांगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें