Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसानों के बच्चों के लिए की ये बड़ी घोषणा

Agriculture Minister
देहरादून: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि कर्मणा पुरस्कार की 6 करोड़ की राशि को बैंक में रखा जाए। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाली ब्याज राशि सेे लधु और सीमान्त कृषकों के बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। प्रत्येक जनपद के प्रथम आने वाले बालक-बालिकाओं को हाई स्कूल के लिए 5 हजार रुपये, इंटर के लिए 8 हजार रुपये और स्नातक के लिए 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप मंे दिया जाय।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सदस्य सचिव मुख्य कृषि अधिकारी की एक समिति बना कर पात्र का चयन कर किया जाएगा। उन्होंने चयन में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अन्तर्गत आयकर देने वाले या संवैधानिक पदों पर कार्य करने वाले अपात्र होगें।

विधानसभा में उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के मध्य आने वाली समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। कृषि मंत्री ने चम्पावत और नौटी में बन्द पडे़ चाय फैक्ट्री को फिर से चालू करने के लिए योजना बनाये और समस्याओं का निराकरण करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि फैक्ट्री की वसूली को देखते हुए इस सम्बन्ध में एक मूल्यांकन समिति से लेन-देन को पूर्ण करें। यदि देनदारी करने में फैक्ट्री सक्षम ना हो तो इसे सरकार स्वयं चलायेगी। फैक्ट्री पुनः चालू होने से चाय कृषकों की आमदनी बढेगी और प्रोसेसिंग के माध्यम से वैल्यू एडिसन भी होगा। इस सम्बन्ध में 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें