Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : हुनर हाट का CM धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया शुभारंभ

Cm dhami

देहरादून: हुनर हाट मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुभारंभ किया। देशभर में अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में 75 मेलों का आयोजन किया जाना है। मेले की थीम आजादी के 75वर्ष पूरे पर रखी गई है।

मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस तरह के मेले में हुनर वाले लोगों को बेहतर मंच प्रदान करता है। उनके हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का यह एक जरिया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार इस तरह के हुनरबाजों की पहचान कर मदद देने का प्रयास कर रही है।

उत्तराखंड की राजधानी में 30 वंे मेले का आयोजन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्वस के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनके जरिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर बेहतरीन काम करने वालों को पहचान मिल सके।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें