Almora NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कार में जिंदा जला एक युवक, एक की हालत गंभीर, हादसे से सब हैरान

A young man burnt alive in a car

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना कैसे हुई। आरतोला के पास एक कार खाई में जली हुई मिली। कार के भीतर दो लोग मिले, जो बुरी तरह से झुलस गए थे। एक ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अल्मोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार धौलादेवी के क्षेत्र में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग में आरतोला प्लांट से कुछ आगे पटोरिया फार्म के पास एक कार जली हुई हालत में मिली। इस कार को लोगों ने सुबह चार बजे देखा। मार्निंग वॉक को निकले कुछ लोगों की नजर इस कार पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कार वहां कैसे पहुंची और उस पर आग किसने लगाई।

ऐसा क्या हुआ कि कार में आग लगने के बाद दोनों ही युवक बाहर नहीं निकल पाए। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों नेशे में रहे होंगे और बीड़ी या सिगरेट से आग लग गई होगी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने कार पर जानबूझकर तो आग नहीं लगा दी। बहरहाल, जो भी हो। मामले की सही जानकारी जांच के पास ही मिल पाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें