Big NewsDehradun

हरदा के बाद हरक भी हमलावर, कहा- साढ़े 4 साल में हमारे यहां चाय पीने तक नहीं आए बहुगुणा

देहरादून। हरक सिंह रावत के बयान से एक बार फिर प्रदेश में राजनीति गर्मा सकती है। एक के बाद एक कर हरक सिंह रावत ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे राजनीति के मैदान में कइयों की कुर्सी हिल जा रही है। त्रिवेंद्र रावत भी हरक सिंह रावत की बयानबाजी के बीच जंग के मैदान में कूद गए हैं। बागियों पर हमला करते हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि चुनावी बयार में हल्के फुल्के सूखे पत्ते इधर से उधर उड़ते रहहे हैं।

विजय बहुगुणा पर हंसते हुए कसा तंज

लेकिन बता दें कि इस बार हरक सिंह रावत ने त्रिवेंद्र रावत पर नहीं बल्कि उनसे बात करने आए और मुलाकात करके गए पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर वार किया। वो भी हंसकर हरक सिंह रावत ने विजय बहुगुणा से मुलाकात को सामान्य मुलाकात बताया। हरक सिंह रावत ने कहा किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। ये चर्चाएं क्यों हो रही है और ये अफवाहें क्यों उड़ रही है उनकी समझ में नहीं आ रहा है.

साढ़े 4 साल में बहुगुणा हमारे यहां चाय पीने तक नहीं आए बहुगुणा-हरक

हरक सिंह रावत ने विजय बहुगुणा पर भी हसंते हुए तंज कसा। हरक सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। विजय बहुगुणा से उनकी सामान्य मुलाकात थी.कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने कहा कि उन्होंने विजय बहुगुणा को इतना जरुर कहा कि साढ़े 4 साल में बहुगुणा हमारे यहां चाय पीने तक नहीं आए।

बहुगुणा बागियों का सरदार- हरीश रावत 

आपको बता दें कि बीते दिन पूर्व सीएम विजय बहुगुणा की हरक से मुलाकात के बाद हरीश रावत ने हमला करते हुए कहा था कि बहुगुणा मौसमी नेता हैं। हरीश रावत ने बहुगुणा को बागियों का सरदार करार दिया था।

https://youtu.be/fpVgdOHAVA0

Back to top button