Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बंद थे सभी फीडर, फिर कर्मचारी को कैसे लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

11000 KV gadarpur

गदरपुर: गदरपुर में 11000 केवी की लाइन पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसके लिए लाइन को बंद किया था, लेकिन जैसे ही कर्मचारी लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा और तार का छुआ उसे करंट लग गया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि आखिर लाइन में करंट कैसे आया।

विद्युत विभाग के जेई विद्यासागर पाठक ने बताया कि 11000 वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी को उस वक्त करंट लग गया, जब वह खंबे पर चढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि गदरपुर लाइन के तीनों फीडर बंद है। उनका कहना है कि जनरेटर चलाए गए हैं, हो सकता है उनमें से ही किसी ने बैक करंट मारा हो।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी की हालत ठीक है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉ. अंजनी कुमार ने बताया कि गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत कर्मचारी को लाया गया। उन्होंने बताया कि युवक की स्थिति ठीक है और वह खतरे से बाहर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें