Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

कइयों ने हाथ में थामा ‘कमल’, CM धामी कार्यकर्ताओं को दे गए जीत का मंत्र

Indian National Congress

खटीमा : बीते दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी विधानसभा खटीमा के औचक दौरे पर पहुंचे थे। जहां सीएम ने जनता को कई सौगातें दी। इसी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को खटीमा फाइबर कारखाने के परिसर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्र प्रभारियों से मुलाकात की। इसी के साथ सीएम ने कइय़ों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया. साथ ही पार्टी को संगठन स्तर पर मजबूत करते हुए सरकार की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर दर्जनों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें पार्टी के साथ मिलकर मजबूती से काम करने की बात कही। सीएम ने 2022 के चुनाव में जीत हासिल करने की बात कही। साथ ही सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी इस अवसर पर सुन उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें