Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इस विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, जानें किसको कहां मिली तैनाती

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से ट्रांसफर की तैयारी चल रही थी। कसरत पूरी होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। निदेशालय स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

संयुक्त निदेशक कैलाश जोशी को मुख्यालय में तैनाती दी गई है। संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव पाल को परिवार कल्याण में भेजा गया है। संयुक्त निदेशक डॉ. आरपी खंडूड़ी की पीपीपी नियोजन में नियुक्ति की गई है। साथ ही संयुक्त निदेशक डॉ. एसके झा को चिकित्सा उपचार में भेजा गया है।

प्रभारी संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद शुक्ला को भंडार की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निदेशक डॉ. जेएस चुफाल को मुख्यमंत्री घोषणा के साथ ही समाधान पोर्टल की भी जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निदेशक डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल को कोर्ट केस और सूचना का अधिकार का पदभार दिया गया है। सहायक निदेशक डॉ. विमलेश जोशी स्टाफ ऑफिसर और मुख्यालय में तैनात किया गया है।

सहायक निदेशक डॉ. अजीत मोहन जोहरी को प्रशिक्षण बायोवेस्ट मैनेजमेंट में नियुक्ति दी गई है। सहायक निदेशक डॉ. सुजाता सिंह को आईडीएसपी स्वास्थ्य की दी जिम्मेदारी सौंपी गई। सहायक निदेशक डॉ. सुधीर पांडे को प्रशासन, सहायक निदेशक डॉ. शैलेंद्र कुमार बड़थ्वाल को सेवा का अधिका, टीवी और मानवाधिकार की जिम्मेदारी मिली है। सहायक निदेशक डॉ. जेएस नेगी को भंडार की भी जिम्मेदारी दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें