Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : धामों में पहुंचने लगे श्रद्धालु, यहां 3 हजार यात्रियों को मिली बड़ी राहत

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राज्य में तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में मुख्य मार्गों के साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग और कई ग्रामीण सड़कें बंद हो गई थी। इन बंद मार्गों को खोलने का काम जारी है। लगातार मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, बद्रीनाथ धाम के लिए भी मार्ग को खोल दिया गया है।

चारधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए गुरुवार को भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद अब धमों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। वहीं बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को चौथे दिन सुबह दस बजे छोटे वाहनों को लिए खोल दिया गया है। राज्यभर में गुरुवार को मौसम साफ बना हुआ है।

बदरीनाथ हाईवे गुरुवार को टैय्या पुल और हनुमान चट्टी के पास यातायात के लिए खोला गया। यहां हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आए हुए थे। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने सात जेसीबी मशीनों और सौ से अधिक मजदूरों को हाईवे खोलने के काम में लगाया गया था।

हाईवे अवरुद्ध होने से जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में करीब तीन हजार यात्री फंसे हुए थे। जिन्हें अब राहत मिली है। इससे पहले बुधवार को भी दिनभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। बुधवार को बदरीनाथ हाईवे को गौचर से विष्णुप्रयाग तक सुचारू किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें