HighlightNainital NewsUttarakhand Weather News

नैनीताल Exclusive वी़डियो : नदी में समाया रेलवे ट्रैक का हिस्सा, ट्रेनों का संचालन बंद

corona virus patients in uttarakhandनैनीताल : उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कहर के कारण दो दिन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी है। कई जगहों पर सड़कें टूट गए हैं। टीमों द्वारा राहत औऱ बचाव कार्य जारी है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है।। इसके चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक का एक हिस्सा गौला नदी में समा गया है। जिसके चलते रेलवे प्रशासन को काफी दिक्कतें हो रही हैं, रेलवे ट्रैक का हिस्सा कॉल टैक्स के पास गौला नदी में समा गया है। ऐसे में अब ट्रेनों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म और यार्ड में आने में दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए रेलवे प्रशासन ने सभी ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है।

https://youtu.be/t9BB2XebJU0

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें