Almora NewsBig NewsUttarakhand Weather News

अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मलबे में दबी 14 साल की बच्ची, मौत

corona virus patients in uttarakhand

अल्मोड़ा : उत्तराखंड में बीते दो दिन से बारिश का कहर जारी है। कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश से ज्यादा तबाही मची। कुमाऊं में भारी बारिश से हाहाकार मची हुई है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं इस वक्त की बड़ी खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है।

बता दें कि अल्मोड़ा के जिला मुख्यालय के हीरा डूंगरी में मकान में मलबा आने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है यहां रहने तिरलोक सिंह की 14 साल की बच्ची की मलबे में दबने से मौत हो गई। उसकी मां घायल हो गई। मृतका का नाम गुनगुन बताया जा रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

 वहीं बता दें कि बीते दिन सोमवार को बारिश के कारण कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हुए जिसमे 5 लोगों की मौत हुई। ये पांच मौतें अलग अलग जिले में हुई। वहीं शासन प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्त रहने की अपील की गई है।आज कुमाऊं के क्षेत्र से आपदा की खबरें आ रही है. कई जगहों पर सड़कें टूट गई है। गौला नदी का जल स्तर बढ़ गया है जिससे निकाली के लिए दोनों गेट खोले गए हैं। वहीं बता दें कि बआज बादल फटने की भी खबर है जिसमे 10 से 12 लोगों के दबे होने की खबर है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें