उत्तराखंड: इस हाइवे पर आया भारी मलबा, कार और डंपर फंसे


नैनीताल: रविवार से लगातार हो रही बारिश का असर नजर आने लगा है। प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। भारी बारिश के चलते कई रास्ते बंद हो गए हैं। हल्द्वानी-अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर वीरभट्टी पुल के पास मलबा गा गया है।
भारी मलबा आने से हाइवे बंद हो गया है। वीरभट्टी पुल पर मलबा आने से मार्ग से गुजर रही कार और डंपर मलबे में बीच धंस कर वहीं फंस गए। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार लोगों से बहुत जरूरी नहीं होने की स्थिति में पहाड़ों की तरफ जाने से बचने की अपील कर रहा है।
भारी बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो गई है। इसके चलते ठंडक भी महसूस की जा रही है। लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं।