Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस का शंखनाद कार्यक्रम स्थगित, अब इस दिन होगा आयोजन

congress

देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड कांग्रेस का शंखनाद कार्यक्रम स्थगित हो गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया है। मौसम विभाग ने 18 और 19 के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इसको देखते हुए कांग्रेस ने भी फैसला लिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीमत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में पोस्ट कर कार्यक्र को स्थगित करने की जानकारी दी है। उन्हांेने कहा है कि यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में सम्मिलित होने के बाद स्वागत समारोह 18 अक्टूबर को आयोजित किया गया जाना था।

कांग्रेस ने इस आयोजन को स्वागत समारोह और संकल्प विजय शंखनाद जनसभा नाम दिया था। बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर रुस्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें