Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों ने सरकार को बताया रावण, फूंका पुतला

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: आज दशहरे का दिन है। लिहाजा देश मे हर जगह रावण का पुतला फूंका जा रहा है। हल्द्वानी में उपनल कर्मचारियों ने आज रावण रूपी सरकार का पुतला फूंका। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में काम करने वाले 700 उपनल कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 44 वां दिन है।

उपनल कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए सरकार ने कैबिनेट में उनका मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया था। सरकार को उम्मीद थी कि उपपल कर्मचारी मान जाएंगे, लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपनी मांगों पर अब भी अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समान कार्य, समान वेतन लागू नहीं हो जाता, जब वो पीछे हटने वाले नहीं हैं।

उनका आरोप है कि सरकार ने अभी तक उनके समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग नहीं मानी और सरकार उनसे बातचीत भी नहीं कर रही है। लिहाजा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में आज उन्होंने उत्तराखंड सरकार के रावण रूपी पुतले का दहन किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें