Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता ने कहा, अभी तो मूल धन आया है, ब्याज भी आएगा वापस

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले सियासी उथल-पुथल के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद नैनीताल विधायक संजीव आर्य हल्द्वानी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संजीव आर्य ने कहा कि अभी तो शुरूआत है। आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी।

इस दौरान संजीव आर्य ने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो प्यार कांग्रेस ने हमें दिया है, वही प्यार हमें वापस खींच लाया है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद संजीव आर्य ने खुलकर कहा की अभी तो मूल वापस आया है।

संजीव आर्य यहीं नहीं रुके। उन्हांेंने आगे कहा कि अभी भर-भर कर ब्याज वापस आएगा। आर्य ने कहा कि अभी कई लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आएंगे और जनता भी परिवर्तन का मन बना चुकी है। आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो जाएगा। इस शंखनाद के साथ भाजपा की विदाई भी तय हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें