Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

कांग्रेस महिला नेता ने इस BJP नेता को बताया चाइनीज माल

corona virus patients in uttarakhand

एमपी: टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में पहुंचीं भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस नेता संजू जाटव एक बार अपने भाषणों को लेकर विवाद में घिर गईं हैं। संजू जाटव जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं, उस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव को चीनी माल बता दिया।

संजू जाटव के बयान पर जब बवाल होने लगा तो कई लोगों ने कहा कि शिशुपाल सिंह यूपी के ललितपुर जिले के रहने वाले हैं, जो मध्य प्रदेश से सटा हुआ जिला है। इसलिए अब संजू ललितपुर की तुलना चीन से कर रही हैं और शिशुपाल को बाहरी यानी विदेशी बता रही हैं।

अपने बयान पर संजू जाटव सफाई दे रही हैं कि वे स्थानीय लोगों को यह समझा रही थीं कि वे तो ललितपुर के हैं और नितेंद्र सिंह स्थानीय हैं। शिशुपाल तो 30 अक्तूबर के बाद शायद पृथ्वीपुर लौटकर ही नहीं आएं। नितेंद्र तो हमेशा यहीं रहेंगे और उन्हें जितानी जरूरी है। संजू जाटव ने कहा कि मैं आपलोगों से एक बात कहना चाहती हूं, आपको अपना नेता चुनना है, विधायक चुनना है, तो अपना ही चुनो न। हम बाहर के नेता को क्यों चुने।

ये बाहर से आ गए हैं, जैसा कि चाइना का माल होता है, वैसे ही जो बाहर से सप्लाई हो रहे हैं, उन्हें क्यों चुनें। चाइना का माल ज्यादा चलता तो है नहीं। चला तो चला, नहीं तो गया वापस। वैसे ही यूपी का माल आया और वापस चला गया, तो आप लोग ऐसे माल को बाहर से ही बाय-बाय करो। कहो-जाओ यहां से कोई जरूरत नहीं है। हम अपने क्षेत्र के नेता को ही चुनेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें