Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां डेंगू से हुई मरीज की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। दूसरी और डेंगू के मरीजों के मामले सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में डेंगू लगातार बढ़ रहे हैं। सिविल अस्पताल में आए तीन मजरीजों में बुखार की शिकायत सामने आने के बाद उनको टेस्ट कराया गया। टेस्ट कराने के बाद तनों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

हरिद्वार की ऋषिकुल कॉलोनी में डेंगू मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और जमा पानी को हटवाया। जिले में अभी तक डेंगू के 17 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं। ऋषिकुल कॉलोनी के एक डेंगू मरीज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था।

मरीज की तबीयत अधिक खराब होने से उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्स ऋषिकेश में डेंगू से मरीज की मौत होने की जानकारी सामने आई। जिससे स्वास्थ्य विभगा के हाथ पांव फूल गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें