Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा बयान, बोले – व्यक्तिगत हित आड़े आ रहे होंगे, इसलिए छोड़ी पार्टी

Cm dhami

देहरादून: कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के भाजपा में शामिल होने को पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि भाजपा में देश हित सर्वाेपरि होता है, इसलिए भाजपा में जो भी देश को सर्वाेपरि मानता है। वह कभी पार्टी नहीं छोड़ता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में सबका सम्मान किया गया है। भाजपा में राष्ट्र सर्वाेपरि, पार्टी दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर व्यक्तिगत हित होते हैं। लेकिन, जिसको इसमें परेशानी होती होगी, वह पार्टी छोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह जनता को तय करना है कि कौन सही और कौन गलत।

सीएम धामी ने कहा कि यशपाल आर्य के व्यक्तिगत हित आड़े आ रहे होंगें, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है। साथ ही शायरी भरे अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि जाने वाले को कहां रोक सका है कोई, तुम चले हो कहीं तो, रोकने वाला भी नहीं कोई। इस तरह से उन्होंने यशपाल आर्य भी निशाना साधा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें