Big NewsPauri Garhwal News

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, पौड़ी का एक और बेटा देश के लिए शहीद

devbhoomi news

पौड़ी गढ़वाल : देश सहित उत्तराखंड के लिए एक और दुःखद खबर है। आपको बता दें कि उत्तराखण्ड का एक औऱ लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड, पौड़ी के एक और लाल ने अपनी शहादत दी है। इससे प्रदेश में शोक की लहर है. जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

आपको बता दें कि सियाचिन में देश के लिए अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह शहीद हो गए हैं। बेटे की शहादत की खबर से परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बता दें कि अब तक सबसे ज्यादा पौड़ी के जवानों ने देश के लिए शहादत दी है और सबसे ज्यादा पौडी जिले के ही बेेटे सीमा पर डटकर देश की रक्षा कर रहे हैं। रविवार को देश समेत उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें