Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: सोशल मीडिया से जीती जाएगी 2022 की जंग, कल कांग्रेस करेगी मंथन

corona virus patients in uttarakhand

हरिद्वार: हरिद्वार में कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गीत गोविंद पैलेस में आयोजित की जायेगी। इस एक दिवसीय कार्यशाला में पूरे प्रदेश के सोशल मीडिया के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव,सह प्रभारी दीपिका सिंह पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल, कांग्रेस सोशल मीडिया को-कॉर्डिनेटर पंकज खरबंदा समेत सभी कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कार्यशाला में 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का किस तरह उपयोग किया जाना है, इसको लेकर रणनीति बनाई जाएगी। आकाश बिरला और नागपल सोशल मीडिया टीम से शामिल हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें