Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

लखीमपुर खीरी में उत्तराखंड के किसान भी हुए थे घायल, टांग पर चढ़ा दी थी गाड़ी

car was mounted on the leg

रुद्रपुर: लखीमपुर खीरी में ऊधमसिंह नगर जिले के दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एक निजी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों किसानों का इलाज किया जा रहा है।

नगर जिले के अंतर्गत दिनेशपुर के युवा किसान हरपाल सिंह को गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि गुरदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के बाद भी अब तक कोई शासन-प्रशासन का नुमाइंदा नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि मंत्री के पुत्र ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिससे उसका एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है।

किसान नेता बजवा का कहना तानाशाही नहीं चलेगी। इसका जवाब हम 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को देंगे, जिस तरह से हमारे किसानों को जिंदा कुचल दिया गया। वह बहुत ही निंदनीय है। उत्तराखंड सरकार ने भी घायल किसानों की कोई मदद नहीं की है।

घायल किसानों को इलाज कर रहे डॉक्टर जीएस चीमा ने कहा कि बहुत ही क्रिटिकल कंडीशन में आए थे। इनका हमने इलाज करवाया सर्जरी की गई है। दोनों किसानों को दो बार ऑप्रेशन किया जा चुका है। अब उनकी हालत ठीक है, लेकिन पैरों की स्थिति ठीक नहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें