Pauri Garhwal News

तहसील दिवस पर पौड़ी DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

devbhoomi news

कोटद्वार : लैंसडाउन में तहसील दिवस के मौके पर पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने फरीयादियों की समस्याओं को सुना और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। फरियादियों ने इसके लिए डीएम डॉ विजय कुमार जोगदंडे का आभार जताया। वहीं इस मौके पर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा की समस्त छोटी-छोटी समस्याओं को मेरे पास आना, यह निचले अधिकारियों की लापरवाही है।

जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए लापरवाह अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही जिला अधिकारी ने जमीन, जल संबंधित कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार आज कुल मिलाकर अलग-अलग 64 समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सुनवाई की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें