Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: लखीमपुर खीरी मामले का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक

Confrontation with Congress workers

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुए बवाल में आरोपियों के खि़लाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान पद यात्रा कर गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस ने तीखी नोकझोंक औऱ धक्कामुकी भी हुई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में कल जिस तरह की घटना हुई है वह बेहद शर्मनाक है। किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय और अत्याचार कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार किसानों का समर्थन कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें