HighlightUttarakhand Chamoli News

बाजार बंद : चारधाम यात्रा शुरु होने के बावजूद तीर्थपुरोहितों में रोष, अब CM से की ये मांग

badrinath breaking

बदरीनाथ : हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नियम-शर्तों के साथ चारधाम यात्रा 18 सिंतबर से शुरु हो गई है लेकिन फिर भी तीर्थपुरोहितों और व्यापारियों में रोष है। आज बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों और होटल व्यवसाईयों ने बाजार बंद किया। दरअसल चारों धामों में ई-पास व्यवस्था को खत्म करने की मांग को लेकर आज बाजार बंद का ऐलान किया गया था और हुआ भी ऐसा ही। आज बदरीनाथ में बाजार बंद रहा जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।।

तीर्थ पुरोहितों की सरकार से मांग है कि ई-पास के सिस्टम को खत्म किया जाए और श्रद्धालुओं को चारों धामों में आने दिया जाए क्योंकि चार धाम यात्रा के समापन में कम ही समय बचा है और ई-पास की व्यवस्था के चलते सीमित संख्या में श्रद्धालु धामों में आ पा रहे हैं। कईयों की आर्थिक व्यवस्था ठीक नहीं है क्योंकि कोरोना के कारण यात्रा स्थगित थी। सीमित संख्या के बाद किसी को भी धाम में नहीं आने दिया जा रहा है जिससे होटलों की बुकिंग भी कैंसिल हो रही है जिससे होटल व्यवसायियों में रोष हैं।

बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित पूर्व में बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य और केदारनाथ निर्माण समिति के अध्यक्ष धीरज पंच भैया मोनू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अनुरोध किया की यात्रा में ई पास व्यवस्था को खत्म किया जाए। वहीं बता दें कि आज बद्रीनाथ धाम में संपूर्ण बाजार ई-पास और देवस्थानम बोर्ड के विरोध में बाजार बंद किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें