Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : लापता जवानों का नहीं चला पता, अब तलाश करेगी कश्मीर की ये खास टीम

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण लापता हुए नौसेना के जवानों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जवानों की तलाश के लिए अब खास टीम को बुलाया गया है। ये खास टीम कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम है, जिसको इस तरह के रेस्क्यू और सर्च ऑप्रेशन का बड़ा अनुभव है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह हिमस्खलन वाली जगह का हवाई मुआयना किया गया। इस दौरान देखा गया कि घटना स्थल बेहद ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए कश्मीर की हाई एल्टीट्यूड एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है।

माउंट त्रिशूल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए नौसेना के पर्वतारोहियों दल की तलाश में सेना ने राहत-बचाव ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जोशीमठ में मौसम खराब होने के कारण राहत-बचाव टीम आगे नहीं बढ़ पाई थी।

शुक्रवार को घटना की सूचना के बाद दल की तलाश में उत्तरकाशी से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का तीन सदस्यीय दल रवाना हो गया था। निम के अनुसार लापता हुए दल में नौ सेना के पांच सदस्य और एक शेरपा शामिल हैं। लगातार प्रयास के बाद भी उनको पता नहीं लगाया जा सका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें