Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: कोतवाली पुलिस और गंग नहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर नकली नोट बनाकर चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 5 मोटरसाइकिल चोरों को भी गिरफ्तार किया है।

सीओ विवेक कुमार ने सिविल लाइन कोतवाली में दोनों मामलों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में रछ रहे तीन आरोपियों को नकली नोट बनाकर उन्हें चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 500, 2000, 200 के अलग-अलग 2 लाख 47 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।वही, जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस ने गहन अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्रों से 5 मोटर साइकिल चोरी करने वाले पांच चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग लोगों की बाइकों पर हाथ साफ करते थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें