Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : CM धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, रामपुर तिराहा के लिए रवाना

cm dhami rampur tiraha kand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। रामपुर तिराहाकांड 2 अक्टूबर 1994 को हुआ था। इस कांड में 7 राज्य आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। रामपुर तिराहा गोलीकांड की आज 27 वीं बरसी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए सरकार ने समय बढ़ा दिया है। सीएम धामी देहरादून से रामपुर तिराहा के लिए रवाना रवाना हो गए हैं। वहां सीएम धामी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें