Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: युवाओं के लिए नौकरी का मौका, यहां निकली भर्ती

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। विधानसभा सचिवालय में समूह ‘ख’ एवं ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

कुल 33 पद
3 पद प्रतिवेदक,
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता स्नातक की उपाधि
हिंदी आशुलिपि में 140 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की गति।

5 पद अपर निजी सचिव
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता स्नातक उपाधि।
हिंदी आशुलिपि में 80 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य।

एक पद समीक्षा अधिकारी
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता स्नातक की उपाधि

दो पद समीक्षा अधिकारी (लेखा)
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की उपाधि

एक पद सहायक समीक्षा अधिकारी (शोध एवं संदर्भ)
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता साहित्य अथवा सामाजिक विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि।

दो पद व्यवस्थापक
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त होटल मैनेजमेंट संस्थान से 3 वर्षीय डिप्लोमा।

एक पद लेखाकार
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की उपाधि

एक पद सहायक लेखाकार
आयु सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की उपाधि।

दो पद सहायक फोरमैन
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और आईटीआई का डिप्लोमा।

एक पद सूचीकार
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता स्नातक की उपाधि और पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमा या किसी पुस्तकालय में 3 वर्ष का व्यवहारिक अनुभव।

एक पद कंप्यूटर ऑपरेटर
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट
कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन की गति।

5 पद कंप्यूटर सहायक
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट
कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन की गति

एक पद वाहन चालक
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल
हल्के, भारी वाहन चलाने का 5 वर्ष अवधि का वैध ड्राइविंग लाइसेंस

7 पद रक्षक
उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष
शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल

शारीरिक अर्हता (पुरुष)
ऊंचाई 167.7 सेंटीमीटर (सामान्य वर्ग)
162.6 सेंटीमीटर (पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए)
160.0 सेंटीमीटर (अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए)
सीने की माप 78.8 सेंटीमीटर (सामान्य वर्ग के लिए)
76.3 सेंटीमीटर ( पर्वतीय और अनुसूचित जनजाति के लिए)
सभी के लिए सीना कम से कम 5 सेंटीमीटर फुलाना अनिवार्य है।

शारीरिक अर्हता (महिला)
ऊंचाई 152 सेंटीमीटर (सामान्य एवं पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए)
147 सेंटीमीटर (सभी पर्वतीय मूल के अभ्यर्थियों के लिए)
वजन कम से कम 45 किलोग्राम।

आवेदन शुल्क
सभी पदों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹975, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए ₹875, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है, इन्हें केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹150 देना होगा।

लिखित परीक्षा
सभी पदों के लिए 100 अंको की 2 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय बाद में जारी किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन विधान सभा उत्तराखंड की वेबसाइट http://www.ukvidhansabha.gov.in पर करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें