Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : PM मोदी के लिए खास होने जा रहा है ये दिन, केदारनाथ धाम में करेंगे पूजा!

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है। भोले के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहले भी आते रहे हैं। पीएम वहां ध्यान गुफा में ध्यान भी लगा चुके हैं। इस बाद सात अक्टूबर को दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास होने जा रहा है। इसलिए पीएम भी अपने जीवन के इस अहम दिन को खास बनाने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 7 अक्टूबर का उत्तराखंड दौरा लगभगत तय हो चुका है। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ धाम में बाबा के दर्शन करनेंगे। साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को पीएम के संवैधानिक पद पर 20 साल का कार्यकाल हो पूरा होने जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी भी अपने इस दिन को और खास बनाने उत्तराखंड हा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 20 साल का संवैधानिक कार्यकाल पूरा होने पर पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने 20 साल पहले गुजराज के सीएम के रूप में शपथ ली थी। पीएम केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि पीएम शंकराचार्य की मूर्ति का भी लोकार्पण कर सकते हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही देहरादून के जौलीग्रांट में बनकर तैयार हुए नए टर्मिनल का भी शुभारंभ करेंगे। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें