Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

UP की इस बिल्डिंग पर उत्तराखंड में मंडरा रहा खतरा, कर्मचारियों पर भी संकट

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: रुड़की में यूपी सिंचाई विभाग का कार्यलय स्थित है। कार्यलय की हालत देखेकर उसमें जाने से ही डर लगता है। भवन की हालत बदहाल हो चुकी है। स्थिति यह है कि उसमें बैठना किसी खतर से खाली नहीं है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यह भवन यूपी सरकार का है। लेकिन, कोई इसकी सुध लेने वाला नहीं है।

यहां पर जो कर्मचारी कार्यलय में बैठकर काम करते हैं। वो भी डरे और घबराए रहते हैं। उन्हें भी डर है कि कहीं किसी दिन बिल्डिंग का लेंटर टूट कर उनके ऊपर ना गिर जाए। जब हमारे चैनल की टीम यूपी सिंचाई विभाग के कार्यलय पहुंचे तो देखा कि बिल्डिंग के बाहर कुछ लेंटर के टुकड़े टूट कर गिर रहे हैं।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता शंकर भारती से जानकारी लेनी चाही तो उनका कहना है कि उनके द्वारा लेटर बना कर भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि 2007 से इस बिल्डिंग का सिर्फ मेंटिनेंस ही होता आ रहा है। लेकिन, जिस तरह बिल्डिंग का लेंटर टूट कर गिरने लगा है। उससे एक बात तो साफ है कि यूपी सरकार इस पर ध्यान देती है या नहीं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें