Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से मचा हड़कंप

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : देहरादून जिले में पिछले 24 घंटे में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है। पुलिस में हत्याओं के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। काफी दिनों से देहरादून जिला शांत चल रहा था। हत्या जैसी घटनाएं कम से कम सामने नहीं आई थी, लेकिन अब अचानक 24 घंटे के भीतर 3 हत्याओं से पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं।

बीती रात को विकासनगर में पेट्रोल पंप पर हत्या का मामला सामने आसा था। यहां एक व्यक्ति को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू ही की थी, देहरादून के प्रेमनगर में डबल मर्डर की घटना सामने आ गई। इस घटना के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। राजधानी देहरादून में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है।

घटना की जानकारी लगने के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार धोलास क्षेत्र में घर में लहूलुहान हालत में महिला और नौकर का शव मिला है। मृतक महिला का नाम उन्नति शर्मा उम्र करीब 55 साल और नौकर श्याम उम्र 50 वर्ष का शव लहूलुहान हालत में मिला है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल के दिनों में वापस घर लौटा था। माना जा रहा है कि उसीने महिला और नौकरी की हत्या की होगी।

मामले की जानतारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। एसएसपी जनमेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी जुटाकर हत्यारे की तलाशा शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें