Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड ब्रेकिंगः कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, BJP में शामिल होंगे ये नेता


देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस को एक के बाद एक झटका दे रही है। पहले पुरोला विधायक राजकुमार को शामिल कराया और अब कांग्रेस के तीन-चार और नेताओं को शामिल करने की खबर सामने आ रही हैं।
ये नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौमत की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे। इतना ही नहीं भाजपा आप आदमी पार्टी को भी बड़ा झटका देने जा रही है।
जानकारी के अनुसार आप के भी कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस तरह भाजपा लगातार 2022 की चुनावी तैयारियों को लेकर विपक्ष पर भारी पड़ती नजर आ रही है।