HighlightNainital News

उत्तराखंड : फेसबुक पर इनसे बचके रहना, यहां युवक को लगी 19 लाख रुपये की चपत

facebook fraud

नैनीताल : उत्तराखंड सहित देश भर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां फेसबुक पर युवक-युवतियों को दोस्ती करना और प्यार का इजहार करना महंगा पड़ा। उनको लाखों की चपत लगी। ऐसा ही मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां एक युवक को फेसबुक पर विदेशी महिला दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया।युवक को 19 लाख की चपत लग गई। वहीं चपत लगने के बाद पीड़ित मुखानी चौकी पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी  के अनुसार कमलुवागांजा निवासी हयात सिंह रौतेला ने पुलिस में तहरीर देते हुए शिकायत की कि बीते दिनों फेसबुक पर विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया और चैट शुरु की। दोनों वीडियो कॉलिंग करने लगे। अगस्त महीने में उस महिला ने उसे कुछ गिफ्ट दिए औऱ विदेशी मुद्रा भेजने की बात कही। इस बीच उसे एक अन्य महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर फोन किया और पार्सल में 30 हजार यूएस डालर और 16 लाख के सोने के जेवर आने की बात।

पीड़ित ने शिकायत की कि कस्टम अधिकारी ने उससे कहा कि पार्सल छुड़ाने के लिए टैक्स के तौर पर 19 लाख रुपए कस्टम शुल्क देना होगा।जिसके बाद युवक ने कस्टम अधिकारी के दिए गए खाते में 19 लाख जमा करा दिए। कई दिनों तक गिफ्ट नहीं आने के बाद युवक को ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद पुलिस ने करवाई की तहरीर दी है पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें