Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : टावर लगने का मनाया था जश्न, महीनों बाद भी नहीं बजी मोबाइल की घंटी

Block Joshimath

चमोली: चमोली के विकासखंड जोशीमठ का चीन और तिब्बत बॉर्डर से लगा सीमांत गांव तोलमा में लगा मोबाइल टावर शो-पीस बन कर रह गया है। सीमांत क्षेत्र में कुछ माह पहले ही जियो का मोबाईल टावर लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों को अपनों से सम्पर्क करने में आसानी हो। जियो ने टावर तो लगा दिया, लेकिन अभी तक ये केवल शो पीस बन कर रह गया है।

कुछ माह पहले ही बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने इस जियो टावर का उद्घाटन भी किया था। टावर लगने के बाद लोगों में खुशी का माहौल था, लेकिन लंबा वक्त गुजर जाने के बाद भी टावर काम नहीं कर रहा है, जिससे लोग अपने लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

इस टावर के लगने से फागती, तमक, कोषा के लोगों को लाभ पहुचंना था। लेकिन, टावर काम नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हों ने मोबाल टावर लगने के बाद जो सपने बुने थे, वो केवल सपने ही रह गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें